बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा उर्वरक और सरकारी योजनाओं का लाभ, डीएम ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन करते डीएम विशाल राज एवं अन्य अधिकारी

Kishanganj Agriculture news: डीएम विशाल राज ने कहा कि सहकारिता विभाग के माध्यम से होने वाली धान अधिप्राप्ति भी फार्मर आईडी के आधार पर की जाएगी. उन्होंने कृषि विभाग के सभी कर्मियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

किशनगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Kishanganj Agriculture news: जिला स्तरीय वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने दीप प्रज्वलित कर किया. शहर के खगड़ा स्थित संयुक्त कृषि भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों और कृषि विभाग के कर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भविष्य में फार्मर आईडी के बिना किसानों को उर्वरक सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा.

फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

डीएम विशाल राज ने कहा कि सहकारिता विभाग के माध्यम से होने वाली धान अधिप्राप्ति भी फार्मर आईडी के आधार पर की जाएगी. उन्होंने कृषि विभाग के सभी कर्मियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें और किसानों के बीच सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाएं.

खाद की कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

जिलाधिकारी ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को नियमित रूप से उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुकानदार किसानों की आवश्यकता और इच्छा के अनुरूप ही उर्वरक एवं कृषि सामग्री उपलब्ध कराएं.

पंचायत स्तर पर बनेगा किसानों का व्हाट्सएप ग्रुप

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी पंचायत स्तरीय कृषि कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं. इससे किसानों तक कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सूचनाएं आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी.

11 से 17 जून तक प्रखंड स्तर पर होगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने खरीफ मौसम के लक्ष्यों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 11 जून से 17 जून तक सभी प्रखंडों में क्रमवार वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और प्रसार कर्मी किसानों को प्रशिक्षण देंगे.

कार्यक्रम में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों तथा अन्य कर्मियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन