एसएसबी व नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्त

एसएसबी व नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्त
ठाकुरगंज.भारत नेपाल सीमा पर गश्ती बढ़ाने के अभियान के तहत शुक्रवार को एसएसबी 19 बटालियन के जवानो और नेपाल एपीएफ की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की. साथ ही भारत-नेपाल पीलर संख्या 112 के समीप संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार सहित एसएसबी, नेपाल एपीएफ के अधिकारीगण शामिल हुए. सीमा पर अवैध घुसपैठ, पीलर अतिक्रमण, मानव तसकरी, तस्करी पर रोक हेतु साक्षा रणनीति साझा की. ताकि खुली सीमा का फायदा राष्ट्रविरोधी व तस्कर न उठा सके. संयुक्त टी�� के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित करके सूचनाओं के अदान-प्रदान व संयुक्त कार्रवाई की बात कही. दोनों देशों की पीलरों के समीप अतिक्रमण करने की कोशिश करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










