ePaper

राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ थामा एआइएमआइएम का दामन

Updated at : 14 Sep 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ थामा एआइएमआइएम का दामन

शहर के लहरा चौक पर एआइएमआइएम कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया

विज्ञापन

किशनगंज.

शहर के लहरा चौक पर एआइएमआइएम कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया. एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पूर्व राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को एआइएमआइएम की सदस्यता दिलाई. एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तेलंगाना से पूर्व विधायक वारिस पठान ने कहा कि एआइएमआइएम पूरी मजबूती के साथ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जिन चार विधायकों को राजद ने प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शामिल कराया है, उन्हें जनता जवाब देगी क्योंकि हमारी पार्टी के वोट से वह सभी विधानसभा में गए थे. हमारे चार गए हैं और अब आगामी विधानसभा चुनावों में 40 जीतकर आयेंगे. उन्होंने भारत पाक मैच को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने मैच को बॉयकॉट करने की अपील करते हुए कहा कि बीसीसीआई चंद रुपयों के खातिर आतंकवादी देश से मैच खेला रहा है. जब हम मैच देखेंगे तो पहलगाम में जिन बहनों का सुहाग उजाड़ा था, उनका चेहरा सामने आयेगा.उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात पाकिस्तान के साथ टूर्नामेंट खेल रहे. पाकिस्तान आतंवादी घटनाओं को बढ़ावा देता है. हमने 26/11 देखा , पुलवामा देखा, पहलगाम में हमारे बेकसूर पर्यटकों को महजब पूछ कर मार दिया गया. हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर किया. हमने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया, उनके सोशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिए. मैं पूछना चाहता भारत सरकार और भाजपा से बीसीसीआई को क्या जरूरत थी पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की. प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि सीमांचल के लोगो की आंख की पट्टी खुल गयी है. सीमांचल के हकहकूक की बात सिर्फ एआईएमआईएम ही करती है. सीमांचल के विकास नदी, पुल, सड़कों का मामला सिर्फ हमने ही उठाया. श्री ईमान ने कहा कि सेकुलर वोटों का विभाजन रोकने के लिए हमने राजद से गठबंधन की अपील की थी लेकिन राजद नही चाहती कि मुसलमानों का कोई लीडर पैदा हो. अब राजद के एमवाई समीकरण की पोल खुल चुकी है. उन्होंने कहा कि हम चुनावों में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेंगे. हमारी मांग है कि जिसकी जितनी आबादी उसको उसका उतना हक मिले. सभा को प्रदेश सचिव इंजीनियर आफताब अहमद, आदिल हसन, पूर्व विधायक तौसीफ अलाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष इसहाक आलम, डॉ बरकतउल्लाह, शाहिद आलम, सरवर आलम, मो इश्तियाक, सादिक समदानी, गुलाम मुक्तदा सहित अन्य ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन