जन सुराज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित: अबू अफ़्फ़ान फारूकी बने प्रदेश अध्यक्ष, शोएब खान को मिली महासचिव की कमान

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर के साथ अध्यक्ष

पार्टी मुख्यालय से जारी इस सूची में किशनगंज के अबू अफ़्फ़ान फारूकी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अबू अफ़्फ़ान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं

विज्ञापन

किशनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट:

किशनगंज. जन सुराज पार्टी ने बुधवार को अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. पार्टी मुख्यालय से जारी इस सूची में किशनगंज के अबू अफ़्फ़ान फारूकी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अबू अफ़्फ़ान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं.

वहीं, संगठन को मजबूती देने के लिए शोएब खान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनके अलावा मो. गयासुद्दीन, सऊद आलम, शमीम अख्तर, मो. शहरयार, अशरफ रजा, मो. कबीरउद्दीन, शब्बीर आलम और असगर अली को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

प्रशांत किशोर से मिले नवनियुक्त पदाधिकारी मनोनयन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अबू अफ़्फ़ान फारूकी के नेतृत्व में पूरी टीम ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत के दौरान अबू अफ़्फ़ान ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी के सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है. उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंगे और बिहार के हर कोने में जन सुराज को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करेंगे. आने वाले समय में अधिक से अधिक नए चेहरों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन