क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को गणतंत्र दिवस व सीएम के आगमन को ले विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

Updated at : 09 Jan 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानाध्यक्षों को गणतंत्र दिवस व सीएम के आगमन को ले विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

क्राईम मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस और वीवीआईपी दौरे को लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में पहले से ही विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे.

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार भवन में गुरुवार को क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया. क्राईम मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस और वीवीआईपी दौरे को लेकर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में पहले से ही विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे. नेपाल सीमा से सटे थानेदार विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए सीमा क्षेत्र में गश्ती बढ़ाएंगे. एसपी सागर कुमार ने निर्देश देते हुआ कहा कि कुछ दिनों बाद ही गणतंत दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में पूर्व से ही सतर्कता अपेक्षित है. इससे पूर्व होटलों की जांच को जानी है. सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के पास थानाध्यक्ष निगरानी बरतेंगे. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हुए कहा कि ठंड में आवासीय मोहल्लों में गश्ती बढ़ाएंगे. क्राईम मीटिंग में एसपी श्री कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से ले. कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. एसपी सागर कुमार ने कहा कि ठंड में आवासीय मोहल्लों में गश्ती बढ़ाएंगे. एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की. जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजा,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन