एसपी ने थानाध्यक्षों को भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से लेने का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 7:35 PM
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को थाना में सीओ की मौजूदगी में जो जनता दरबार लगाया जाता है. उसमें ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करें.
किशनगंज.किशनगंज पुलिस जमीन विवादों के निपटारे के किए गंभीरता से पहल कर रही है. जिला में जमीनी विवाद के मामले लगातार सामने आ रहे है. इसे लेकर डीएम तुसार सिंगला की मौजूदगी में एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों के साथ पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक भी की थी जिसमें बारी- बारी से थानावार जमीन संबंधित विवादों की जानकारी ली गईं. थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया. जमीन संबंधित मामलों की थानावार समीक्षा की गई. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शनिवार को थाना में सीओ की मौजूदगी में जो जनता दरबार लगाया जाता है. उसमें ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करें. ऐसा प्रयास करें की मामलों में सुलह हो जाए. कई मामलों में ऐसा देखा गया है की जमीनी विवाद के कारण कभी कभी विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस कारण ऐसे मामलों में तुरंत ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे. वहीं भू-समाधान पोर्टल पर लंबित वादों के निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया. यहां बता दें की आये दिन जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की नौबत तक आ जाती है. दोनों ओर से विवाद उत्पन्न हो जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










