ePaper

चुनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा एक दिन के लिए खुली, फिर होगी सील

Updated at : 06 Nov 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा एक दिन के लिए खुली, फिर होगी सील

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर 3 नवंबर से बंद भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार (7 नवंबर) को एक दिन के लिए खोला जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दिघलबैंक बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर 3 नवंबर से बंद भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार (7 नवंबर) को एक दिन के लिए खोला जायेगा.यह निर्णय दोनों देशों के बीच आवागमन में फंसे लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. एसएसबी 12वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया रंजन चकमा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे से पुनः बंद कर दी जाएगी.उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीमा सील रहना आवश्यक है ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो. सीमा खुलने से दोनों देशों के बीच कार्यवश रुके लोग अपनी आवाजाही कर सकेंगे. वहीं, दूसरे चरण के मतदान को लेकर 8 नवंबर से 11 नवंबर तक पुनः सीमा सील रहेगी.इस दौरान एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवान संयुक्त रूप से निगरानी और गश्त करेंगे.स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चुनाव की अवधि में सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या सीमा सुरक्षा बल को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन