कांडों के अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में लाएं सुधार, फरार अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
कांडों के अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में लाएं सुधार, फरार अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी

कांडों के अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में लाएं सुधार, फरार अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया जियोपोखर थाना का औचक निरीक्षण पौआखाली. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शुक्रवार को ठाकुरगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सीमावर्ती जियापोखर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाने के लंबित कांडों, अभिलेखों की गहनता से समीक्षा कर जल्द से जल्द निष्पादन करने तथा फरार अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी के अलावे दिवा और रात्रि गश्ती को बढ़ाने का निर्देश थाने के पुलिस पदाधिकारियों को दिया. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने थानाध्यक्ष से भारत-नेपाल सीमा की वर्तमान गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों को कांडों के अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने के संदर्भ में निर्देश दिया. उन्होंने थाने के नवनिर्माण चहारदीवारी बैठकखाने पर भी निगाह डाली. उन्होंने जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया. इनसे पहले पुलिस अधीक्षक सागर कुमार को जियापोखर थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष बिकास कुमार, पीएसआई प्रीति कुमारी, एसआई अनिल कुमार सिंह, रमेश कुमार राय आदि पुलिस कर्मीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन