ePaper

एचआर इंटरनेशनल देगा रोजगार का अवसर

Updated at : 04 Jan 2026 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
एचआर इंटरनेशनल देगा रोजगार का अवसर

एचआर इंटरनेशनल देगा रोजगार का अवसर

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के बिहार बंगाल सीमा पर रविवार को एचआर इंटरनेशनल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन विधायक कमरुल हुदा सहित अन्य अतिथियों के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया. मालूम हो कि शहर के बिहार बंगाल सीमा पर स्थित रामपुर में तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के मुख्य द्वार के निकट कार्यालय का उद्घाटन विदेशों में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आबिद अली ने बताया कि उनकी कंपनी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है और देश के कई शहरों में बीते 2005 साल से युवाओं को रोजगार प्रदान करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नेपाल ,बांग्लादेश , रसिया, जापान, यूरोप सहित अन्य देशों में रोजगार मुहैया करवाया जाता है. श्री अली ने बताया कि तेल और गैस, कंस्ट्रक्शन, हेल्थ केयर, लॉजिस्टिक सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों में अच्छी सैलरी के साथ रोजगार प्रदान किया जाता है. इस मौके पर स्थानीय विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और यहां एचआर इंटरनेशनल कंपनी का कार्यालय खुलने से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास ने भी कहा कि कंपनी की यह एक सराहनीय पहल है और विदेशों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा. तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के प्रिंसिपल मुजम्मिल हक ने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ रोजगार भी आवश्यक है और इस दिशा में यह एक अच्छी पहल है. इस मौके पर प्रेसिडेंट सफायत अली सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन