ePaper

दिवाली को लेकर सज रहे घर व बाजार, कई तरह के मिठाई हो रहे तैयार

Updated at : 19 Oct 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली को लेकर सज रहे घर व बाजार, कई तरह के मिठाई हो रहे तैयार

लक्ष्मी के आगमन व रोशनी के पर्व दीपावली की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज सोमवार को मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूजा की जायेगी

विज्ञापन

किशनगंज

लक्ष्मी के आगमन व रोशनी के पर्व दीपावली की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आज सोमवार को मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेर की पूजा की जायेगी. लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना -होगी. इस पूजा में भगवान कुबेर की पूजा का भी विधान है. घरों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है. प्रतिष्ठानों में आकर्षक साज सज्जा की गयी है. श्रद्धालु मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाओं की पूजा करेंगे. बाजार में जगह- जगह लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की दुकानें सजी हुई हैं. जिसमें रविवार की देररात्रि तक श्रद्धालु खरीददारी कर रहे थे.

लक्ष्मी की पूजा का विधान

पंडित घनश्याम झा बताते हैं कि दीपावली धन व समृद्धि का त्योहार है. गृहस्थ को हमेशा कमलासन पर विराजमान मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. घर में इशान कोण में कमलासन पर मिट्टी या चांदी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रीयंत्र के साथ पूजन व जाप करना चाहिए, इससे चंचल लक्ष्मी स्थिर होती है. दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ एकदंत मंगलमूर्ति – गणपति की पूजा की जाती है. पूजन स्थल पर लक्ष्मी व गणेश के पीछे शुभलाभ लिखना चाहिए, बीच में स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है.

खुशियों और रोशनी से भरी त्योहार दीपावली को लेकर मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. दीपावली में अपनों के बीच मिठाई बांटने की परंपरा है. इस बार बाजार में कई तरह की मिठाई तैयार हो रहा है और नयी वेरायटी मंगाई गई है. हालांकि धी के लड्डु, काजू बर्फी, डोडा बर्फी व खोऐ व सूखी मिठाईयों की खूब मांग थी.

पूजा सामग्री की भी जमकर हुई खरीदारी

काली पूजा, लक्ष्मी पूजा को लेकर मूर्ति, पूजन सामग्री, धूप, दीप इत्यादि को लेकर बुधवार को भी काफी भीड़-भाड़ रही. लोगों ने जमकर खरीददारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन