धर्मगंज चौक से कैलटैक्स चौक लगता है जाम, राहगीर परेशान

राहगीर परेशान
किशनगंज शहर के धर्मगंज चौक से कैलटैक्स चौक तक लगने वाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. खासकर रेलवे फाटक खुलने के बाद ट्रैफिक बढ़ जाने से जाम की स्थिति भयावह हो जाती है. टोटो व आटो चालक की मनमानी शहर में जाम के बड़े कारणों में से एक है. धरमगंज चौक के पास सड़क पर दुकानें लगाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद भी दुकानदार फिर से सड़क कब्जा कर लेते है. यातायात पुलिस की ओर से भी जाम से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं. स्कूल बसें और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस रही हैं, जिससे मरीजों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










