पुलवामा के अमर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

पुलवामा के अमर बलिदानियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नेपालगढ़ कॉलोनी में उमड़ा जनसैलाब; भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों से गूंजा परिसर
किशनगंज. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को शनिवार को पूरा देश नमन कर रहा है. इसी कड़ी में शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और दिल में शहीदों के प्रति गहरा सम्मान. कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई. जैसे ही दीप प्रज्वलित हुआ, पूरा मंदिर परिसर ”भारत माता की जय” और ”शहीद जवान अमर रहें” के नारों से गूंज उठा. ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा देश
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा का वह काला दिन देश के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता. हमारे सीआरपीएफ के जांबाज जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. युवाओं ने संकल्प लिया कि वे शहीदों के परिवारों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखेंगे व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










