शिक्षिका कुमारी गुड्डी गार्गी नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

शिक्षिका कुमारी गुड्डी गार्गी नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित
किशनगंज. शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली कुमारी गुड्डी को आज प्रतिष्ठित “गार्गी नारी शक्ति अवार्ड ” आईपीएस विकास वैभव के हाथों से प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, माहवारी स्वच्छता जागरूकता, आपदा प्रबंधन, और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया. इस अवसर पर कुमारी गुड्डी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों का है, जो शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










