महिला जवानों को यौन उत्पीड़न की रोकथाम की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
महिला जवानों को यौन उत्पीड़न की रोकथाम की दी जानकारी

महिला सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 19वीं बटालियन में महिला जवानों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी

विज्ञापन

ठाकुरगंज. महिला सुरक्षा और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 19वीं बटालियन में महिला जवानों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम में महिला जवानों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यशाला का संचालन चेयरपर्सन अनीशा ने वीडियो कॉल के माध्यम से किया. उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की पहचान, उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों व शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम में अनसेड फाउंडेशन की प्रोजेक्ट ऑफिसर मधु सोम भी उपस्थित रहीं. उन्होंने सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व पर जोर देते हुए महिला जवानों को शिकायत निवारण तंत्र और सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला जवानों ने खुलकर अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की. कार्यशाला में कुल 23 महिला जवानों ने भाग लिया. आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिला जवानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त वातावरण को मजबूत करना है. प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी व जागरूकता बढ़ाने वाला बताया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन