रेड लाइट एरिया से भागी लड़की को किया पुलिस के हवाले

शहर के खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया से किसी तरह से निकल कर भागी नाबालिग लड़की को गुरुवार को लोगों ने पुलिस के हवाले किया है
किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया से किसी तरह से निकल कर भागी नाबालिग लड़की को गुरुवार को लोगों ने पुलिस के हवाले किया है. स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग लड़की को पुलिस को सौंपा गया है. बताया जाता है कि परेशान होकर नाबालिग लड़की किसी तरह से खगड़ा रेड लाइट एरिया से निकली. वहां से भटक कर खगड़ा पासवान टोला के पास पहुंच गई. आसपास के लोगों की नजर उक्त नाबालिग लड़की पर पड़ी. लोगों ने नाबालिग लड़की से भटक कर आने का कारण पूछा. इसके बाद लोगों ने फ़ोन कर सदर थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की को थाना लाया गया. पुलिस नाबालिग की काउंसिलिंग कर रही है. लड़की दूसरे प्रदेश की रहने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नाबालिग लड़की दवाई खाने के बहाने किसी तरह से रेड लाइट एरिया से निकली थी. उस समय उसे कुछ भी नहीं सूझ रहा था. तभी कुछ लोगों की नजर लड़की पर पड़ी. मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. पुलिस के द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग लड़की कैसे किशनगंज पहुंच गई. देह व्यापार के चंगुल में कैसे फंसी. नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर काम दिलाने का झांसा देकर किशनगंज लाया गया था. हालांकि मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




