अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

Updated:
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

अमरनाथ यात्रियों को दी जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

विज्ञापन

ठाकुरगंज. भारत सेवाश्रम संघ ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा राहा हैं. भारत सेवा श्रम संघ के द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर चंदनबाड़ीके पास चिकित्सा शिविर लगाया गया है, जहां तीर्थयात्री नि:शुल्क दवा ले रहे है. तीर्थयात्रियों के पहाड़ों पर चढ़ने से पहले शिविर में उनके ऑक्सीजन के स्तर की भी जांच की जाती है. इस शिविर में सेवा दे रहे भारत सेवा श्रम संघ के ठाकुरगंज आश्रम के प्रमुख फटिक महाराज ने बताया कि संघ की जम्मू शाखा के प्रमुख स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज के दिशा निर्देश पर शिविर का सञ्चालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर के अलावा भारत सेवा श्रम द्वारा भंडारा (सामुदायिक रसोई) की व्यवस्था की गई है. यहां तीर्थयात्रियों को मुफ्त में भोजन और आवास मिल रहा है. भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े फटिक महाराज ने कहा कि संघ लंबे समय से यह चिकित्सा शिविर आयोजित करता आ रहा है तथा देश विदेश में मौजूद संघ की अन्य शाखाओं के साधु-संत और स्वयंसेवक अमरनाथ तीर्थयात्रियों की सक्रिय मदद करते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन