ePaper

दो करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का नप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Updated at : 02 Jan 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
दो करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का नप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

नगर परिषद अंतर्गत माधव नगर सब्जी मंडी वार्ड पांच से पिलखना वार्ड एक जोड़ने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने फीता काटकर किया

विज्ञापन

किशनगंज.

नगर परिषद अंतर्गत माधव नगर सब्जी मंडी वार्ड पांच से पिलखना वार्ड एक जोड़ने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने फीता काटकर किया. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया कि दो करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है. पुल माधव नगर वार्ड पांच से पिलखना वार्ड एक को जोड़ेगा. जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी. वर्तमान में देखा जा रहा है कि रमजान पुल के ऊपर काफी ज्यादा जाम लगता है. जिससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है. पुल के निर्माण हो जाने के बाद आम लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. इस दौरान माधव नगर वार्ड पांच के वार्ड पार्षद शहनाज बेगम, वार्ड एक के वार्ड पार्षद जमशेद आलम, वार्ड नंबर 7 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल, हरि अग्रवाल, मनीष जलान, आफताब अहमद, तनवीर खान, शंभू चौहान, कमाल अहमद, रंजीत रामदास, नॉइस नजीरी, बब्बन खान व अन्य वार्ड वासी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन