जदयू के पूर्व विधायक को ईमेल से मिली रही धमकी, एसपी से की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
जदयू के पूर्व विधायक को ईमेल से मिली रही धमकी, एसपी से की शिकायत

पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम को ईमेल के जरिए धमकी मिली है. मामले को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने एसपी सागर कुमार से मुलाकात की .

विज्ञापन

किशनगंज.पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम को ईमेल के जरिए धमकी मिली है. मामले को लेकर जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने एसपी सागर कुमार से मुलाकात की और इसकी लिखित शिकायत की है. जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने बताया कि उन्हें Badshah [email protected] Email के जरिए दिनांक 20 अगस्त 2024 से अब तक लगातार आठ बार उन्हें धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए धमकी देकर कहा गया है कि तीन से चार दिन में तुम्हारे फेसबुक आईडी को डिलीट कर दूंगा. तुम्हारा हाल अख्तरुल इमान की तरह कर दूंगा. पूर्व जदयू विधायक ने मामले में जांच करवाकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पूर्व विधायक कोचाधामन श्री आलम ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज से मिलकर सेक्स स्केंडल में शामिल आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर निकाल कर इस कांड में शामिल दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन