ePaper

पौआखाली में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated at : 22 Apr 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पौआखाली में निकाला गया फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पौआखाली में पुलिस और पैरामिलिट्री की संयुक्त फ्लैग मार्च लगातार जारी है.

विज्ञापन

किशनगंज. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पौआखाली पुलिस के साथ बीएसएफ के कांस्टेबल और जवानों ने मिलकर नगर बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फलैग मार्च किया. थाना क्षेत्र में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लेते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स का यह फ्लैग मार्च दृष्टिगत अपराधों की रोकथाम व आमजनता में शांति और सुरक्षा की भावना का भी एहसास कराया है. चुनाव के मद्देनजर हो रहे लगातार फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. मतदाताओं के दिल दिमाग से असुरक्षा और डर की भावना दूर हुई है. मतदाता निर्भीक होकर मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान में हिस्सा लेने की तैयारी में है. थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में फ्लैग मार्च का नगर बाजार से होकर पबना, खानाबारी, सरायकुड़ी, रसिया, खारुदह, बरचौंदी, मालिनगांव, डुमरिया, डाकबंग्ल चौक आदि अन्य स्थानों से गुजरकर थाना परिसर में लौटकर समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन