यातायात थाने को सौंपी पांच ट्रॉली

यातायात थाने को सौंपी पांच ट्रॉली
किशनगंज, यातायात थाना को मंगलवार को पांच यातायात ट्राली मिली है. यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने बताया कि व्यवसायी मनीष कासनीवाल के सौजन्य से यातायात थाना को पांच यातायात ट्रॉली मुहैया कराया गया है. जिसे शहर के अलग-अलग स्थानों में लगाया जाएगा. यातायात व्यव्स्था को सुचारू रूप से चलाने में यह ट्रॉली मददगार साबित होगी. ट्रॉली में यातायात नियमों का स्लोगन भी अंकित किया गया है. ट्रॉली लगाने का उद्देश्य यह भी है कि सड़क पर चलने वाले लोग चौक चौराहों में भी वाहन धीमी गति से चलाए. ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










