ePaper

अग्निशनम विभाग लगातार विभिन्न शहर व प्रखंडों के प्रतिष्ठानों में चला रहा जागरूकता अभियान

Updated at : 04 Jul 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निशनम विभाग लगातार विभिन्न शहर व प्रखंडों के प्रतिष्ठानों में चला रहा जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज.अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. टीम सीधे लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को पोठिया प्रखंड के रायपुर में एग्रो फूड कम्पनी में कर्मियों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. यंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच की गई. इसके बाद कर्मियों व सिक्युरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई. श्री कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए. यह भी बताया गया कि सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन