Bihar Elections 2025: पोस्टल बैलेट के मत को फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है.
किशनगंज.Bihar Elections 2025: पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी एक नामजद के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. पोस्टल बैलेट का मत मोबाइल से फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया और मामला दर्ज करवाया गया. प्राथमिकी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ठाकुरगंज सह कार्यपालक पदाधिकारी के बयान पर दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी नफीस अहमद के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन को लेकर बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही थी. मतदान निर्धारित केंद्र पर 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली जिसमें संबंधित मतदाता मतदान कर रहे थे. इस दौरान एक मतदाता द्वारा पोस्टल बैलेट पर अपने मत को मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर अपलोड किया गया है. इस कृत्य के कारण आमजन के बीच मतदान की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. मामले को लेकर सदर थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




