नाबालिग के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

पोठिया थाना क्षेत्र की है नाबालिग

विज्ञापन

किशनगंज. शादी का झांसा देकर पोठिया थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. आरोपित के शादी करने से इंकार के बाद नाबालिग लड़की पुलिस के समक्ष पहुंची. महिला थाने में पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयीई है. जानकारी के अनुसार बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपित युवक राजमिस्त्री का काम करता है. काम करने के दौरान आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की के साथ जान पहचान बढ़ायी. दस अगस्त को नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी तब आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया. नाबालिग लड़की ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. मामले को लेकर 17 सितंबर को स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गयी. कुछ दिनों बाद जब नाबालिग लड़की और उसके परिजन आरोपित के घर पहुंचे, तो उनसे दहेज स्वरूप रुपये की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन