ePaper

नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Jan 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नाबालिग की मां के बयान पर शनिवार को एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन

किशनगंज. शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर नाबालिग की मां के बयान पर शनिवार को एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. थाना में दिए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की देर रात 16 वर्षीय लड़की अपने घर में शो रही थी. इसी दौरान घर में सुगबुगाहट की आवाज होने पर लड़की की मां की निंद खुली. नींद खुलते ही यह देखा की एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर मोटरसाइकिल में बिठाकर कहीं ले जा रहा है. जब तक नाबालिग लड़की की मां ने आवाज दी, तब तक आरोपी युवक बाइक को तीव्र गति से दौड़ा कर मौके से लड़की को लेकर फरार हो गया. इसके बाद नाबालिग की मां ने पुलिस को डायल 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस आरोपित युवक के घर जाकर नाबालिग की तलाश की लेकिन नाबालिग लड़की नहीं मिली. इसके बाद सदर थाना में आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नाबालिग लड़की की खोजबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन