13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सीमांचल एक्सप्रेस फेसबुक ग्रुप के मुख्य एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

नीय थाना ठाकुरगंज में लिखित आवेदन देकर आरोपित एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

किशनगंज फेसबुक पर भ्रामक, तथ्यहीन एवं असत्य सामग्री पोस्ट किए जाने के मामले में सीमांचल एक्सप्रेस फेसबुक न्यूज ग्रुप के मुख्य एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ठाकुरगंज डॉ अखलाकुर्रहमान के विरुद्ध फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक, तथ्यहीन, असत्य एवं छवि धूमिल करने वाली पोस्ट की गई थी. इस संबंध में डॉ अखलाकुर्रहमान द्वारा स्थानीय थाना ठाकुरगंज में लिखित आवेदन देकर आरोपित एडमिन एवं पोस्टकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. स्थानीय पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 231/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 352, 353(2), 356(2,3)/ 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel