महिला की मौत पर सड़क जाम मामले में प्राथमिकी

महिला की मौत पर सड़क जाम मामले में प्राथमिकी
किशनगंज. शहर के हलीम चौक पावर हाउस के पास एक क्लीनिक में महिला की मौत के बाद आगजनी कर सड़क को अवरुद्ध करने के मामले में सदर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी डीएम विशाल राज के निर्देश पर सदर सीओ राहुल कुमार के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यहां बता दें की हलीम चौक पावर हाउस के पास किशनगंज बहादुरगंज सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने के कारण कई घंटों तक कई छोटे-बड़े वाहन का आवागमन अवरुद्ध हो गया था और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










