ePaper

वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना

Updated at : 31 Dec 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान में वसूला गया जुर्माना

अधिकारियों के द्वारा दो पहिया, चार पहिया वाहन के चालकों के कागजात की जांच की

विज्ञापन

किशनगंज अधिकारियों के द्वारा दो पहिया, चार पहिया वाहन के चालकों के कागजात की जांच की. बता दे कि परिवहन विभाग के द्वारा हर एक आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों का चालान काटा गया और हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई. मालूम हो कि पुलिस के द्वारा भी जिले में नए साल को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. बंगाल और नेपाल सीमा पर शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करों को रोकने के लिए भी पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा सख्त हिदायत दी गई है. परिवहन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया और कई वाहन चालक रास्ता बदल कर निकलते दिखे. मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि लगातार वाहन जांच अभियान चलेगा. उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन