शारदीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को उद्यान से संबंधित दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
शारदीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को उद्यान से संबंधित दी जानकारी

‘शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया. उप निदेशक विजय कुमार और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि यंत्रों की खरीद और 30 जून तक चलने वाले ‘खेत बचाओ अभियान’ की जानकारी देते हुए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी.

विज्ञापन

कोचाधामन के प्रतिनिधि के अनुसार

प्रखंड कृषि कार्यालय कोचाधामन में आगामी शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक कृषि अभियंत्रण विजय कुमार व अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अभियंत्रण विजय कुमार ने खरीफ योजना को लेकर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

उन्होंने कृषि यंत्र खरीद, खाद बीज समेत आत्मा के द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी और इसका लाभ उठाने का आह्वान किया. इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र किशनगंज के वैज्ञानिक मंजू कुमारी ने कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाव अभियान की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि खेत बचाव अभियान 30 जून तक चलेगा. उन्होंने किसानों को उद्यान से संबंधित विभिन्न जानकारियों से किसानों को अवगत कराया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड कृषि समन्वयक जीतेंद्र कुमार, कृषि सलाहकार मुबारक हुसैन, उबेद आलम, पंडित कुमार, मनोज कुमार, नसीम अख्तर, तालीब अख्तर, तरुण कुमार यादव प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल, सरफराज आलम, तनवीर कमाल समेत कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन