स्थानांतरण के बाद शिक्षिका को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन
स्थानांतरण के बाद शिक्षिका को दी गई विदाई

Farewell given to teacher after transfer

विज्ञापन

किशनगंज दिघलबैंक प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दोगिरजा में कार्यरत शिक्षिका जूही कुमारी का स्थानांतरण उनके गृह जिला भोजपुर हो गया है. गुरुवार को विद्यालय परिसर में उन्हें एक समारोह आयोजित कर भावभीनी बिदाई दी गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अबुल कासिम ने कहा कि जूही कुमारी का कार्यकाल बहुत छोटा था लेकिन उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा. इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार, गिरधारी दास, अजय कुमार गुप्ता, जय प्रकाश दास, संजीत कुमार, अनुजीत कुमार मिश्रा, खुशबू कौशर, आकांक्षा, प्रतिमा सिन्हा, जयंती कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र,छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन