मंडल कारा के सहायक अधीक्षक को दी भावभीनी विदाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jul 2024 8:48 PM
किशनगंज मंडल कारा के सहायक अधीक्षक सह प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह के स्थानांतरण समस्तीपुर मंडल कारा होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया.
किशनगंज.किशनगंज मंडल कारा के सहायक अधीक्षक सह प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह के स्थानांतरण समस्तीपुर मंडल कारा होने पर मंडल कारा किशनगंज में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. मनोज कुमार सिंह को किशनगंज मंडल कारा से समस्तीपुर मंडल कारा हेतु विरमित करने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कारा अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर के द्वारा सम्मान -पूर्वक कारा से विदायी दी गयी. विदाई समारोह में नव पदस्थापित कारा अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर, चिकित्सा पदाधिकारी डा दीपक कुमार सिंह, नवपदस्थापित काराधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह, सहायक अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










