चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, नवंबर 2025 के दौरान चलने वाली चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया गया है.
ठाकुरगंज.यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, नवंबर 2025 के दौरान चलने वाली चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया गया है यह जानकारी देते हुए पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्नय जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में ट्रेन संख्या 05952/05951 (न्यू तिनसुकिया – एसएमवीटी बेंगलुरु – न्यू तिनसुकिया) और 05625/05626 (कामाख्या – रोहतक – कामाख्या) और ट्रेन संख्या 05736/05735 (कटिहार- अमृतसर-कटिहार) और ट्रेन संख्या 05734/05733 (किशनगंज – अमृतसर – किशनगंज) शामिल हैं . ये ट्रेनें मौजूदा सेवा दिवसों, समय-सारणी, संयोजन और ठहराव के साथ चलेंगी उन्होंने बताया की 06 नवंबर, 2025, गुरुवार को ट्रेन संख्या 05952 (न्यू तिनसुकिया – एसएमवीटी बेंगलुरु) साप्ताहिक स्पेशल की यात्रा में एक फेरे की वृद्धि की गई है . वापसी दिशा में, 10 नवंबर, 2025, सोमवार को ट्रेन संख्या 05951 (एसएमवीटी बेंगलुरु – न्यू तिनसुकिया) साप्ताहिक स्पेशल की यात्रा में एक फेरे की वृद्धि की गई है . दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 05625 (कामाख्या – रोहतक) साप्ताहिक स्पेशल को 14 नवंबर से 28 नवंबर, 2025 (शुक्रवार) तक 03 फेरों के लिए बढ़ाया गया हैं . वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05626 (रोहतक – कामाख्या) साप्ताहिक स्पेशल को 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2025 (रविवार) तक 03 फेरों के लिए बढ़ाया गया है . ट्रेन संख्या 05736 (कटिहार-अमृतसर) साप्ताहिक स्पेशल को 12 नवंबर से 26 नवंबर, 2025 (बुधवार) को 03 फेरों के लिए बढ़ाया गया है . वापसी में, ट्रेन संख्या 05735 (अमृतसर-कटिहार) स्पेशल को 14 नवंबर से 28 नवंबर, 2025 (शुक्रवार) तक 03 फेरों के लिए बढ़ाया गया है. ट्रेन संख्या 05734 (किशनगंज-अमृतसर) साप्ताहिक स्पेशल को 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2025 (गुरुवार) को 02 फेरों के लिए बढ़ाया गया है . वापसी में, ट्रेन संख्या 05733 (अमृतसर-किशनगंज) स्पेशल ट्रेन को 22 नवंबर से 29 नवंबर, 2025 (शनिवार) को 02 फेरों के लिए बढ़ाया गया है . इन ट्रेनों की सेवाओं के विस्तार से इन रूटों की अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




