विद्युत कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

विद्युत कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गुरुवार को बिजली उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी विद्युत विभाग के जेई द्वारा दर्ज करायी गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं टेउसा पंचायत के ढेकसरा में जांच की गई. जहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने व कर्मियों से अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










