पानबाड़ा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिनों से खराब, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
पानबाड़ा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिनों से खराब, उपभोक्ता परेशान

पानबाड़ा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिनों से खराब,

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के कुसियारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के पानबाड़ा गांव में बीते चार दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब रहने से पूरे गांव में आपूर्ति ठप है. समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अबतक खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है. गांव में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को गर्मी सहित कई प्रकार की समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीण मो नईमुद्दीन, रफीक आलम आदि ने बताया कि फाला पावर हाउस के जेई से लोगों ने ट्रांसफार्मर के खराब रहने की शिकायत की थी, लेकिन किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है. विद्युत विभाग की लचर कार्यशैली के प्रति उपभोक्ताओं में रोष है. उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत ट्रांसफार्मर को शीघ्र मरम्मत करने कि मांग की है. मौके पर मो नईमुद्दीन, मो तालिब,नावेद आलम एवं अन्य मौजूद थे. इस सम्बंध में विद्युत विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि पानबाड़ा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है. शनिवार को विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन