गर्मी की मार से मवि पटेसरी की एक छात्रा हुई बेहोश, अफरा-तफरी

Updated at : 29 May 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी की मार से मवि पटेसरी की एक छात्रा हुई बेहोश, अफरा-तफरी

ठाकुरगंज प्रखंड में भीषण गर्मी के कारण बुधवार को मध्य विद्यालय पटेसरी की एक बच्ची बेहोश हो गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज(किशनगंज). ठाकुरगंज प्रखंड में भीषण गर्मी के कारण बुधवार को मध्य विद्यालय पटेसरी की एक बच्ची बेहोश हो गई. बताते चले बुधवार को ठाकुरगंज में तापमान 36 डिग्री के पार था. इसका असर स्कूल में बच्चों के सेहत पर भी पड़ा. ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय पटेसरी की एक छात्रा यह गरमी सह नहीं सकी और बेहोश हो गई. जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से क्लास में बच्ची बेहोश हुई. सातवी कक्षा में पढ़ रही राहत परवीन के बेहोश होने पर शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. जबकि छात्रा के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल पहुंचे. बेहोशी की सूचना के बाद परिजन बच्ची को लेकर ठाकुरगंज के निजी नर्सिंग होम में इलाज करवाया.

पंखा झेला, पानी का छींटा मारा.. तब आया होश

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अचानक उनको सूचना मिली कि गर्मी से एक बच्ची बेहोश हो गई हैं और बच्चों को भी बेचैनी हो रही है. जब स्कूल पहुंच कर देखा तो बेहोश छात्रा को पानी, हाथ का पंखा झेलकर राहत पहुंचाया जा रहा था. वहीं स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि अचानक गर्मी के कारण छात्रा बेहोश हो गई हैं. बताते चले जिस वक्त बच्ची बेहोश हुई उस वक्त बिजली नहीं होने के कारण पंखा बंद था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन