ePaper

डीएम-एसपी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा

Updated at : 15 Oct 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा

जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज द्वारा आगामी छठ महापर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. बुधवार को जिला पदाधिकारी किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक किशनगंज द्वारा आगामी छठ महापर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश, बैरिकेटिंग एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

डीएम और एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि छठ पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए. साथ ही यातायात प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसडीएम, नप कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज, सदर थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन