ePaper

सदर थाना में आयोजित जनता दरबार का डीएम ने लिया जायजा

Updated at : 04 Jan 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
सदर थाना में आयोजित जनता दरबार का डीएम ने लिया जायजा

डीएम विशाल राज शनिवार को सदर थाना पहुंचे. डीएम के आने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

किशनगंज. डीएम विशाल राज शनिवार को सदर थाना पहुंचे. डीएम के आने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. डीएम अपने वाहन से उतर कर पहले सदर थाना में लगाए गए जनता दरबार पहुंचे. जनता दरबार में सीओ राहुल कुमार पहले से मौजूद थे. डीएम ने लगाए गए जनता दरबार का जायजा लिया. डीएम ने सीओ से कई जानकारी ली. जनता दरबार में प्रयोग किए जा थे डायरी को डीएम विशाल राज ने अपने स्तर से देखा. डीएम श्री राज ने जनता दरबार में मौजूद लोगों से भी जानकारी ली और ये भी जाना की जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं का निष्पादन समुचित तरीके से हो रहा है या नहीं. वहीं डीएम श्री राज ने सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन को भी कई दिशा निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन