ePaper

डीएम ने मत्स्य पालकों को संचालित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Updated at : 21 Nov 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने मत्स्य पालकों को संचालित सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में कुल 25 मछुआरों को मछुआ कल्याण योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य विपणन कीट का वितरण जिला पदाधिकारी किया.

विज्ञापन

किशनगंज जिला मत्स्य कार्यालय, किशनगंज के प्रांगण में आयोजित विश्व मात्स्यिकी दिवस का उदघाटन डीएम ने करते हुये कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को संबोधित किया. साथ ही मत्स्य पालन से होने वाले आर्थिक लाभ पर चर्चा की.कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी ने विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी कृषकों को दी. कार्यक्रम में कुल 25 मछुआरों को मछुआ कल्याण योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य विपणन कीट का वितरण जिला पदाधिकारी किया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार एवं विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिले के मत्स्य कृषक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन