ePaper

नवरात्र में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, सीसीटीवी से होगी निगरानी

Updated at : 21 Sep 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, सीसीटीवी से होगी निगरानी

नवरात्र में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक मनाने के उद्देश्य से रविवार को पोठिया थाने में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सर्किल ऑफिसर मोहित राज ने की. बैठक में अधिकारियों ने स्थानीय प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से आगामी त्योहार के बारे में सुझाव मांगे. बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से कहा कि पोठिया में सभी त्योहार हमेशा आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े आयोजनों में लोग मिलकर हिस्सा लेते हैं, जिससे कोई समस्या नहीं होती. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस साल भी त्योहार शांति और एकता के साथ मनाया जाएगा. बीडीओ मोहम्मद आसिफ व सर्किल ऑफिसर मोहित राज ने पूजा समितियों व स्थानीय निवासियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए बिजली की वायरिंग सुरक्षित होनी चाहिए. हर पंडाल में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए जाएं. पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएं. पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंधित रहेगा. इंस्पेक्टर और स्टेशन ऑफिसर अनजॉय अमन ने सभी समुदाय के सदस्यों से शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से नवरात्र मनाने की अपील की. उन्होंने पूजा समितियों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. हर समिति के अध्यक्ष या सचिव को लाइसेंस के लिए थाने में आवेदन देना होगा. बिना लाइसेंस के पूजा शुरू करने वाली किसी भी समिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी पूजा पंडालों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. बैठक में जिला पंचायत सदस्य निरंजन राय, मुखिया नैमूल हक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जम्शेद आलम, रवि ओरांव, गुरुपादो विश्वास, विकास चौबे, एसआइ सुजीत कुमार, एसआइ विकास कुमार, एसआइ सलाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद डोलो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन