ePaper

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में संपत्ति कर की वसूली व सफाई पर चर्चा

Updated at : 12 Sep 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में संपत्ति कर की वसूली व सफाई पर चर्चा

स्थानांतरित कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन को दी गई विदाई

विज्ञापन

– स्थानांतरित कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन को दी गई विदाई नगर परिषद सुपौल के साधारण बोर्ड की बैठक शुक्रवार को मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संपत्ति कर की वसूली, मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर शहर में विशेष साफ-सफाई, फॉगिंग, चूना-ब्लीचिंग, तथा सड़क और नाला निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य पार्षद झा ने कहा कि सरकार ने संपत्ति कानून 2013 को फिर से बहाल कर दिया है. 2023 में इस कानून में संशोधन कर टैक्स दोगुना कर दिया गया था, लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि शहर में कई सिंचित भूमि हैं, खासकर वार्ड संख्या 05, 06, 15, 18, 23, 27 और 28 में, जहां निकट भविष्य में आवास निर्माण की संभावना नहीं है, फिर भी कर देना पड़ रहा है. इस मामले में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व उठे स्वीप मशीन के मुद्दे का समाधान हो चुका है और अब मशीन उपलब्ध है. जल्द ही इसका उपयोग सफाई व्यवस्था में किया जाएगा. बैठक में कई पार्षदों ने अधूरे और घटिया निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया. वार्ड संख्या आठ के पार्षद ने कहा कि छह माह पूर्व बने नाले और सड़क में दरारें पड़ गई हैं, जबकि संवेदक का पूरा भुगतान हो चुका है. वार्ड संख्या 18 के पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में सड़क व नाला का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया. बैठक के उपरांत स्थानांतरित कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन को विदाई दी गई. रंजन ने कहा कि शुरूआत में अनुभव की कमी से कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन पार्षदों और अधिकारियों के सहयोग से कई बड़े काम पूरे किए जा सके. इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद रजिया परवीन, सीटी मैनेजर नजमुज जफर, स्वच्छता समन्वयक शालू सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, कुश यादव, मो जावेद, राजा हुसैन, मिथिलेश मंडल सहित सभी वार्ड पार्षद व समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन