मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल ने परिवार व कार्यकर्ताओं के साथ मनायी दीवाली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को दीपावली का पावन पर्व अपने आवास एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में मनाया.
किशनगंज.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को दीपावली का पावन पर्व अपने आवास एमजीएम मेडिकल कालेज परिसर में मनाया. इस दौरान उन्होंने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश जी की विधि विधान कर साथ पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि डा जायसवाल अपने राजनीतिक व्यस्तता पूर्ण जीवन में से कुछ पल निकालकर दीपावली के पर्व पर अपने गृह जिला किशनगंज आना नहीं भूलते और एमजीएम मेडिकल कालेज स्थित अपने आवास पर परिवार, रिश्तेदारों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं. वहीं डा जायसवाल के किशनगंज पहुंचने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दी. बता दें, उन्होंने परिवार सहित दीवाली पूजन कर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश में सुख शांति कायम रहने व प्रगति के पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते हुए सभी वर्गों का चहुमुखी विकास होने की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




