डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल रविवार को किशनगंज पहुंचे
प्रतिनिधि, किशनगंज पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल रविवार को किशनगंज पहुंचे. वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे. एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया. वहीं एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की. बैठक में सभी डीएसपी व इंस्पेक्टर शामिल हुए. डीआईजी मंडल चुनाव से पूर्व सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर तैयारी की जानकारी ले रहे थे. इसके लिए पूर्व से ही पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है. इसकी गहन समीक्षा के लिए वे यहां पहुंचे है. साथ ही गंभीर कांडों से जुड़े केसों की भी समीक्षा की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










