-कहा गौवंश की रक्षा के लिए ध्यान फाउंडेशन समर्पित

ध्यान फाउंडेशन देश भर में 45 गौशालाओं के माध्यम से 70000 से अधिक बीएसएफ़ व पुलिस के द्वारा बचाए गए गौवंश का पालन पोषण कर रही है.
जूम ऐप से ध्यान फाउंडेशन ने पत्रकारों को किया संबोधित किशनगंज.ध्यान फाउंडेशन के ध्यान आश्रम के अश्विनी गुरु के द्वारा गुरुवार को ज़ूम ऐप के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित किया गया. ज़ूम ऐप के माध्यम से बताया गया कि ध्यान फाउंडेशन देश भर में 45 गौशालाओं के माध्यम से 70000 से अधिक बीएसएफ़ व पुलिस के द्वारा बचाए गए गौवंश का पालन पोषण कर रही है. इस कार्य के लिए इन्हें देश की विभिन्न सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं से पुरस्कार व सम्मान मिले हैं. गृह मंत्रालय स्वयं इनके कार्य का समर्थन करता है. अश्विनी गुरु ने बताया कि इनके सेवा कार्य को देखकर विभिन्न धर्मों (सिख, जैन, मुसलमान, और हिंदू) के धर्म गुरुओं ने इनकी सराहना की है और अपना समर्थन दिया है. गुरुजी ने कहा कि ध्यान फाउंडेशन में गौसेवा करने वाले हिंदू भी हैं, सिख भी, ईसाई भी, जैन भी और मुसलमान भी है. बीएसएफ़ के विभिन्न फ्रंटियर और बटालियन के डीआईजी, आईजी आदि ने इनकी गौशालाओं का निरीक्षण किया और यहां के प्रबंध की प्रशंसा की है. उनके अनुसार ध्यान फाउंडेशन के कारण जवानों पर कैटल माफ़ियों के हमलों में कटौती हुई है और बॉर्डर पर गौ तस्करी भी लगभग रुक सी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










