ePaper

हिन्दू मिलन मंदिर में दीप जला कर मनाया देव दीपावली उत्सव

Updated at : 06 Nov 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
हिन्दू मिलन मंदिर में दीप जला कर मनाया देव दीपावली उत्सव

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम पाडा में अवस्थित हिन्दू मिलन मंदिर में बुधवार की शाम को पूजा अर्चना की गई. इस दौरान देव दीपावली का त्यौहार भी मनाया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज.कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आश्रम पाडा में अवस्थित हिन्दू मिलन मंदिर में बुधवार की शाम को पूजा अर्चना की गई. इस दौरान देव दीपावली का त्यौहार भी मनाया गया. इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे. इस दौरान फटिक महाराज ने पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा हिन्दु धर्म में कार्तिक का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है. शास्त्रों में इसे पुण्य मास कहा गया है. इ्स दिन स्नान और दान का बहुत महत्व है.

क्यों महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा

उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रत्येक वर्ष 12 पूर्णिमाएं होती हैं . जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाती है. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है. इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है क्योंकि आज के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक असुर का अंत किया था. वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे . ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिवशंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है . इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूइया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिवजी भगवान की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से भी पूरे वर्ष स्नान करने का फल मिलता है.

दीपदान का है खास महत्व

उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का भी विशेष महत्व है. माना जाता है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का दिन है. इसलिए इस दिन लोग दीपदान कर देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है. इस मौके पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम, होम, आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. ये लोग थे मोजूद : इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मोजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन