कार में मिला कटिहार आरपीएफ में तैनात अवर निरीक्षक का शव

कार में मिला कटिहार आरपीएफ में तैनात अवर निरीक्षक का शव
किशनगंज. जिला मुख्यालय से सटे बंगाल के पांजीपाड़ा के समीप इकरचाला में रविवार को कटिहार आरपीएफ में तैनात एक अवर निरीक्षक का शव सड़क किनारे खड़ी कार से बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि हृदय गति रुक जाने के कारण सफर के दौरान उनकी मौत हुई होगी. मृतक के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उनकी पहचान सिलीगुड़ी निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पांजीपाड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया. बंगाल पुलिस की सूचना पर किशनगंज आरपीएफ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. घटना की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










