भागवत कथा सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 11:58 PM

विज्ञापन

शहर के डुमरिया स्थित बब्बन कुमार, दयानंद कुमार के निज आवास पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के डुमरिया स्थित बब्बन कुमार, दयानंद कुमार के निज आवास पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कथा वाचक दिवाकर मिश्रा के द्वारा कृष्ण और राधा की रासलीला के बारे में बताया. इस दौरान अमर प्रेम संदेश से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए. उन्होंने लोगों को प्रेम से विजय प्राप्ति का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रेम की भक्ति लोगों को अमर बनाती है. श्री कृष्ण से चैतन्य महाप्रभु एवं मीराबाई इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं. मीरा एवं चैतन्य महाप्रभु श्रीकृष्ण के प्रेम भक्त थे. इसलिए उन्होंने शरीर का त्याग नहीं किया. इस अवसर पर संवेदक बब्बन कुमार, दयानंद कुमार, नोतन राय, कालू सरकार, बुधु वर्मन, शुभंकर राय, अमित कुमार, प्रीतम कुमार, लालन दास, राहुल दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन