बाइक सवार अपराधी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर हुए फरार

Updated at : 10 Mar 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर हुए फरार

शहर के लाइन झूलन मंदिर के समीप सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की चेन छीन ली.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के लाइन झूलन मंदिर के समीप सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की चेन छीन ली. पीड़िता लाइन झूलन मंदिर निवासी ब्यूटी सिन्हा ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. पीड़ित महिला बाजार गई थी. बाजार से रिक्शा से अपने झूलन मंदिर रोड स्थित घर के पास रिक्शा से उतर कर किराया दे रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन ली. महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया. बाद में वह हैरान रह गई. महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया. इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए. अपराधी चेन छीनकर में रोड की ओर फरार हो गया. बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. घटना स्थल के आसपास लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. इधर घटना के बाद पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग भी बढ़ा दी है जिसमें बिना नंबर की बाइक की जांच करते हुए किसी के संदिग्ध लगने पर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन