ग्यारह केंद्रों पर हुई पांचवे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
ग्यारह केंद्रों पर हुई पांचवे चरण की  सिपाही भर्ती परीक्षा

जिला मुख्यालय के ग्यारह केंद्रों पर बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित पांचवे चरण की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई

विज्ञापन

किशनगंज जिला मुख्यालय के ग्यारह केंद्रों पर बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित पांचवे चरण की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई. परीक्षा में 2252 परीक्षार्थी शामिल हुए व 486 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. परीक्षा पहली पाली में 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे सम्पन्न हुई. छह चरणों में परीक्षा हो रही है. बुधवार को पांचवे चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई. परीक्षार्थी परीक्षा से दो घण्टे पूर्व ही केंद्र पहुंचने लगे थे. इंटर हाई स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, लाइन उर्दू मिडिल स्कूल, जगन्नाथ मिडिल स्कूल, आर के साहा महिला कॉलेज, नेशनल हाई स्कूल सहित 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. वही परीक्षार्थियों के अभिभावक केंद्र के पास वाले स्थानों में शरण लिए हुए थे. परीक्षा समाप्ति के बाद रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन