ePaper

जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल को बधाई देने की लगी होड़

Updated at : 06 Jul 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष  फैसल को बधाई देने की लगी होड़

जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल को बधाई देने की लगी होड़

विज्ञापन

किशनगंज. जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर मो फैसल अहमद को मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वहीं इस दौरान कई जदयू नेताओं ने नवमनोनीत जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष फूल माला देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान वरीय जदयू नेता सह नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान उनके साथ थे. नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष मो फैसल अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनके कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी इमानदारी के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि जिला में पार्टी को और अधिक धारदार और मजबूत करना प्राथमिकता है. साथ ही 2025 के विधानसभा चुनाव में जिला की सभी विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज कराना लक्ष्य है. वहीं मो फैसल अहमद को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर परिषद अध्यक्ष सह जदयू नेता इंद्रदेव पासवान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी. मो फैसल अहमद के कार्यकारी जदयू जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन के लोगों में खुशी का माहौल है. मो फैसल अहमद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू नेता सह नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, जदयु अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आमिर मिन्हज़, मिसबाहउद्दीन बुखारी, रियाज अहमद सहित अन्य जदयू नेताओं व कार्यर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन