पॉवर सब स्टेशन का कार्य न होने से लोगों में आक्रोश

पॉवर सब स्टेशन का कार्य न होने से लोगों में आक्रोश
कोचाधामन. प्रखंड क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति बहाल को लेकर प्रखंड के डेरामारी पंचायत में बनने वाले सब पॉवर स्टेशन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. विभाग उक्त कार्य को अमलीजामा पहनाने में सुस्ती दिखा रहा है. जबकि सब पावर स्टेशन बनने के लिए जमीन भी एक वर्ष पहले ही उपलब्ध करायी जा चुकी है. पावर स्टेशन के बनने से प्रखंड के आधे दर्जन पंचायतों में बिजली आपूर्ति सुलभता से होगी. वर्तमान में डेरामारी फीडर से बिजली आपूर्ति की लाचार व्यवस्था को लेकर स्थानीय मुखिया शाहबाज आलम का कहना है कि डेरामारी फिडर हमेशा खराब रहता है. लोगों समुचित बिजली की सुविधा नहीं मिल रही है. जिले में सबसे कम बिजली आपूर्ति डेरामारी फिडर से हो रही है. पॉवर सब स्टेशन के प्रोजेक्ट पास होने के बाद भी फाईल कछुआ चाल से आगे बढ़ रही है. काफी जद्दोजहद व प्रायस के बाद विद्युत विभाग को डेरामारी पंचायत के मौजा धनपुरा, खाता-15, खेसरा 253, 254 में बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध कराई गई. जमीन हस्तांतरण हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया. मुखिया शाहबाज आलम ने यह भी बताया की पुर्व में कृषि फीडर को घरेलू उपभोगता में परिवर्तित कर डेरामारी फीडर बना दिया गया था, जो कि यह पूर्णतः कृषि कार्य हेतु फीडर था. यह फीडर ना तो व्यवस्थित था और ना तो पोल और तार फीडर के लिए उपयुक्त है जबरन काम चलाऊ फीडर बना दिया गया. जबकि यह एलटी के लायक भी नहीं है. इसका नतीजा यह है कि हर दिन इस फीडर के उपभोक्ता बिजली आपूर्ति व्यवस्था से त्रस्त हैं. लोग बहुत ही परेशान और आक्रोशित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










