ePaper

पूर्ण टीकाकरण ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने का प्रभावी उपाय

Updated at : 02 Jan 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्ण टीकाकरण ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने का प्रभावी उपाय

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का आयोजन किया गया

विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के माध्यम से गांव-गांव पहुंचा जागरूकता का संदेश

किशनगंज.

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी. इस दौरान यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि नियमित और पूर्ण टीकाकरण ही बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने कहा कि वीएचएसएनडी के दौरान बच्चों को आयु के अनुसार टीके लगाए गए व अभिभावकों को समझाया गया कि खसरा, पोलियो, टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, क्षय रोग, हेपेटाइटिस-बी, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव केवल टीकाकरण से ही संभव है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि समय पर टीकाकरण न होने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ते हैं और कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है.

नियमित टीकाकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने वीएचएसएनडी के अवसर पर कहा कि बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को एक स्वस्थ जीवन देने की गारंटी है. सरकार चाहती है कि जिले का एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे. इसके लिए अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम करने और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए समय पर टीकाकरण अनिवार्य है. वीएचएसएनडी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया जा रहा है. सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण किसी कारणवश छूट गया है, वे नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं.उन्होंने स्पष्ट किया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है.वीएचएसएनडी के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के माध्यम से यह मजबूत संदेश दिया गया कि नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और पोषण से ही स्वस्थ गांव और सशक्त समाज का निर्माण संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन